पटना, अप्रैल 28 -- भागलपुर जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जब सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। इस हमले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई, जबकि सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इस घटना की आरजेडी ने निंदा की है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसा है। और भाजपा पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने लिखा कि भागलपुर में सरकारी अधिकारी की कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में...गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही सीएम है। बीजेपी सरकार में हत्या होना अब मंग...