रांची, मार्च 16 -- रांची, संवाददाता। मारपीट करने समेत अन्य आरोपों में ट्रायल फेस कर रहे पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत सात आरोपियों के बयान अदालत ने सोमवार को दर्ज किया। एमपी/एमएलए मामले के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने बंधु तिर्की, तीन अंगरक्षकों रामदेव प्रसाद, विशाल उरांव व सीनू राम जोंको के अलावा अमोद सिंह, मोहन सिंह और दिलीप कुमार का बयान दर्ज किया गया। मामले में अभियोजन साक्ष्य बंद होने के बाद आरोपियों का बयान दर्ज किया गया। मामले में मंगलवार से बहस शुरू होगी। साल 2017 से जुड़े मामले में बंधु तिर्की राज्य के मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड के पद पर थे। आरोप है कि एक नंवबर 2017 को भारत स्काउट गाइड झारखंड रांची के राज्य काउंसिल चुनाव में गड़बड़ी से संबंधित जांच की जा रही थी। जांच करने भारत स्काउट गाइड के प्रतिनिधि जिला शिक्...