रांची, मार्च 10 -- रांची, संवाददाता। मारपीट करने समेत अन्य आरोपों में ट्रायल फेस कर रहे पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मंगलवार को एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में अपना बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित हुए। लेकिन तीन आरोपियों के नहीं आने के कारण सुनवाई टल गई। अदालत ने अगली तारीख 16 मार्च निर्धारित की है। मामले में बंधु तिर्की समेत सात आरोपियों के बयान दर्ज किया जाना है। साल 2017 में बंधु तिर्की राज्य के मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड के पद पर थे। आरोप है कि एक नंवबर 2017 को भारत स्काउट गाइड झारखंड रांची के राज्य काउंसिल चुनाव में गड़बड़ी से संबंधित जांच की जा रही थी। जांच करने भारत स्काउट गाइड के प्रतिनिधि जिला शिक्षा कार्यालय परिसर पहुंचे थे। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने अपने अंगरक्षकों को आदेश दिया था कि जांच स्थल पर कोई बाहरी न प्रवेश करे। इसी बीच नरेश क...