नोएडा, फरवरी 16 -- मारपीट से आहत होकर युवक ने जान दी, बाप बेटे पर केस ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में किराए पर रहने वाले एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। कासना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम गुटैरा जिला हाथरस निवासी जितेंद्र कुमार ने शिकायत दी है कि उसका भाई बीपी सिंह इमलिया गांव में जितेंद्र नागर के मकान में रहता था। मकान की देखरेख कर रहे मनोज पासवान और नीरज पासवान निवासी ग्राम सुनहर, जिला रोहतास बिहार से किसी बात को लेकर बीपी सिंह का विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद दोनों ने उनके भाई के साथ मारपीट की। इससे आहत होकर बीपी सिंह ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी उसके ...