आरा, मई 7 -- सहार,संवाद सूत्र। चौरी थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिरैली गांव से मारपीट के एक मामले में स्व. रामराज सिंह के पुत्र ललन सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं अकोढ़ा गांव निवासी नंदजी पासवान के पुत्र दिनेश पासवान के खिलाफ पूर्व के मामले में कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...