मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में चार गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 12 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। टंडवा थाना पुलिस ने मारपीट एवं हत्या के प्रयास मामले में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के मुनगा गांव निवासी कौशल कुमार, मंटू सिंह, राजेश मिश्रा तथा सरोज कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि कांड में दर्ज मामले के तहत पुलिस ने छापेमारी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- पुलिस की लगातार कार्रवाई से बौखलाएं हैं अपराधी: एसपी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.