मारपीट व हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार
देहरादून, जून 20 -- झबरेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट कर रहे दो युवकों को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। शुक्रवार को ग्राम कोटवाल आलमपुर में दो युवक किसी बात को लेकर आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, इसके बावजूद दोनों युवक लगातार हंगामा करते रहे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों आरोपियों रक्षक और निखिल निवासी ग्राम बूडपुर नूरपुर, कोतवाली झबरेड़ा, जिला हरिद्वार को हिरासत में लेकर थाने लाया। यह भी पढ़ें- मारपीट व हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार इसके बाद संबंधित धाराओं में चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.