उरई, मार्च 29 -- उरई। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने मारपीट और लूट की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में माहनूर पुत्री अफजल, निवासी काशीराम कॉलोनी ने बताया 28 मार्च को सुबह 8 बजे वह पिता के साथ चौराहे पर गई थी। तभी वहां एक व्यक्ति और उसके साथी ने रोक लिया। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया और पिता अफजल के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पिता से 2000 रुपये भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...