मारपीट व लूट का एक आरोपित गिरफ्तार
हाजीपुर, जून 2 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. बेलसर थाने की पुलिस ने मारपीट,धमकी एवं लूट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बेलसर थाना कांड संख्या 420/26, दिनांक 1 जून 2026 में दर्ज प्राथमिकी के आरोपी हाहारो गांव निवासी रामसागर सिंह के पुत्र अनुप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। प्राथमिकी में मारपीट,धमकी व लूट सहित अन्य गंभीर आरोप है। - संतोष सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.