मधुबनी, अप्रैल 26 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही। थाना क्षेत्र के मैनापट्टी में मारपीट व लूट का मामला सामने आया है। चतरा निवासी संतोष कुमार यादव ने प्रदीप कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह व सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया और सोने का जेवर छीन लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...