मारपीट व लूटपाट में तीन नामजद समेत पांच पर केस
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बजरंगपुरम यादव नगर मोहल्ले में घर पर आकर गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई। मामले में पीड़ित युवक के पिता विनोद कुमार तिवारी ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने तीन नामजद सहित पांच को आरोपित किया है।उन्होंने पुलिस को बताया है कि 13 मई की दोपहर करीब तीन बजे घर के नीचे बाइक से पहुंचे तीन नामजद आरोपितों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हंगामा और गाली-गलौज करने लगे। इसपर घर में मौजूद उनके पुत्र उत्सव कुमार ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसपर आरोपित आक्रोशित हो गए। उन्होंने उत्सव पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त अनिमेष कुमार को भी बेरहमी से पीटा गया। इससे उसका मुंह फट गया। मारपीट के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.