दरभंगा, फरवरी 26 -- कमतौल। कमतौल थाना कांड संख्या 39/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार की रात ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के पौनद गांव में छापेमारी कर राजकुमार यादव को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताते चलें कि पौनद गांव निवासी लक्ष्मी साह की पत्नी सीता देवी ने भूमि विवाद को लेकर बीते 19 फरवरी की अपराह्न कमतौल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में पांच नामजद समेत 15 अन्य लोगों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने तथा 45 हजार रुपये नगद व जेवरात लूट लेने का आरोप लगाया गया है। घटना में वादिनी पक्ष के कुल पांच लोग घायल हो गए थे। मामले की तहकीकात अ.नि. सुभाष प्रसाद कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.