रांची, मार्च 29 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चटकपुर निवासी बुलू राम ने मारपीट और लूटपाट की घटना को लेकर रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बुलू राम ने बताया कि वे अपने 15 साथियों के साथ चटकपुर स्थित सोनू राणा के मकान में किराये पर रहकर काम करते हैं। शनिवार रात कुछ लोग उनके कमरे में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। हमले में बुलू राम का दाहिना पैर टूट गया, जबकि उनके साथी तरूण कुमार का सिर फट गया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और तीन लोगों के मोबाइल, लैपटॉप व होम थियेटर लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीणों ने भाग रहे एक हमलावर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.