दरभंगा, अप्रैल 26 -- कमतौल। थाना क्षेत्र की अहियारी नगर पंचायत वार्ड 10 में संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में गजेंद्र झा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार गजेंद्र ने अपने सहोदर भाई भोगी झा से संपत्ति व जजमान के बंटवारे की बात कही थी। इसी पर उगना झा, मुन्ना झा, गणिता देवी समेत अन्य लोगों ने घर में घुसकर गजेंद्र व उनकी पत्नी सची देवी की लोहे के रॉड से पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान सची देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.