मारपीट व रंगदारी मांगने का मामला दर्ज
अररिया, अप्रैल 2 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के गोपालनगर गांव निवासी मसोमात रैसुन ने भूमि विवाद के तहत जबरन टाटी से घेराव करने के विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है। दर्ज केस में मो. रिजवान, मो. इसराफिल, बीवी शहजादी व बीवी फिरोजा को आरोपी बनाया गया है। घटना बीते 29 मार्च की है। विलंब से थाना में सूचना का कारण आपसी पंचायती होना बताया गया। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि उनकी खरीदगी जमीन पर उक्त नामजद लोग बीते करीब दो वर्ष से विवाद करते आ रहा है। साथ ही पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग करता है, जबकि उक्त मामले को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा है। इस क्रम में बीते 29 मार्च को उक्त लोग टाटी से उक्त जमीन पर घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.