सहरसा, मार्च 10 -- सत्तर कटैया। ओकाही पंचायत के तेलियारी गांव निवासी राजेश देवी ने पिंटू साह सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए बिहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि सुशील साह और पिंटू साह के बीच पहले से भू-विवाद चल रहा है। इसी विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...