जहानाबाद, जनवरी 21 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे छापामारी अभियान में अलग-अलग इलाके से 14 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें आठ लोग दर्ज कांडों के आरोपित हैं। छह लोगों को शराब के मामले में पकड़ा गया है। कांड के आरोपितों में चार लोगों की गिरफ्तारी टेहटा थाने की पुलिस के द्वारा की गई है। एक दिन पूर्व मंगलवार को टेहटा थाना क्षेत्र के बगवार और नजरू विगहा गांव के कुछ लोगों के बीच बच्चों के झगड़े को लेकर बड़ों के बीच हुए विवाद में मारपीट व फायरिंग की घटना हो गयी थी। विवाद में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार टेहटा थाना क्षेत्र के बगवार गांव के निवासी मोहम्मद दानिश और अरवल जिला के कुर्था निवासी अनस मुजीब के अलावा नजरु विगहा के निवासी राहुल कुमार और इसी गांव के दीपक कुमार को पुलिस ने ऊक्त विवाद में गिरफ्तार किया है। एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.