अमरोहा, फरवरी 26 -- बछरायूं। पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट करने के बाद जान से मारने की नीयत से फायर झोक दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव छज्जुपुरा निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 13 फरवरी की रात वह अपने दोस्तों के साथ गांव में एक परिचित के घर गया था। इसी दौरान गांव निवासी जितेंद्र, निखिल व गगन वहां पहुंचे व उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध जताने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी उग्र हो गए। आरोप है कि गगन ने तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मामले में तहरीर ...