मारपीट व प्रताड़ित करने एवं आग लगाकर जान से मारने के प्रयास के आरोप में आठ पर केस
साहिबगंज, जून 18 -- उधवा। थाना क्षेत्र के अमानत दियारा की विवाहिता ने पति समेत आठ लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने व आग लगाकर जान से मारने का प्रयास करने में केस दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि काजोल बीबी ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 4 जून की रात को पति, सास-ससुर, भैंसूर, ननद व गोतनियों समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर कथित रूप से उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की नियत से डीजल डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया गया। उसके बाद वह किसी तरह इनलोगों के चंगुल से निकलकर बाहर आई।इधर राधानगर थाना पुलिस ने पति , ससुर , सास समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। छानबीन के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.