गोरखपुर, फरवरी 27 -- फोटो - तिवारीपुर इलाके में हुई थी घटना, केस दर्ज कर की कार्रवाई गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में कैफे के पास युवक पर जानलेवा हमले और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। अंधियारीबाग निवासी सूरज उर्फ रोहित यादव ने पुलिस को बताया था कि 21 फरवरी 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह दुल्हन मैरेज हॉल के पास स्थित एक कैफे के पास था। इसी दौरान कई लोग एकजुट होकर उस पर ईंट-पत्थर और बेल्ट से हमला करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। हमलावरों द्वारा पथराव किए जाने से दुकानों और वहां खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। दुकानदार वंश गुप्ता को भी चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस...