गया, जून 24 -- आमस थाना की पुलिस ने बुधवार को मारपीट और धोखाधड़ी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आमस निवासी कमलेश गुप्ता पर पिछले साल दिसंबर महीने में मारपीट व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। घर पर होने की गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट व धोखाधड़ी के आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...