मारपीट व धमकी देने के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, मई 23 -- मंडी धनौरा। गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला कटरा निवासी मोहम्मद यासीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 21 मई की दोपहर करीब दो बजे जाकिर, यामीन व सोनू ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध जताने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। यह भी पढ़ें- मारपीट व धमकी देने के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.