संतकबीरनगर, मार्च 14 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना धनघटा क्षेत्र में बारात के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना महुली क्षेत्र के ग्राम शनिचरा पूर्वी निवासी अभय सिंह पुत्र गंगा सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 मार्च को उनके गांव से थाना धनघटा क्षेत्र के ग्राम चन्दौली माफी में बारात गई थी। रात करीब 9 बजे द्वारपूजा के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अशोक सिंह पुत्र राजनारायण सिंह, गौरव सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह, प्रशान्त सिंह उर्फ अंकेश पुत्र अशोक सिंह, शैलेन्द्र सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह तथा आशीष सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उक्त लोगों ने अभय सिंह के साथी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र मथुरा सिंह को जमीन प...