इटावा औरैया, मई 8 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम करौंधी गांव निवासी दशरथ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके भाई शिवकुमार का मकान बन रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आलोक कुमार, अविनाश, सत्यवती पत्नी रूप सिंह, प्रांशु, बांधना पत्नी आलोक कुमार, रूबी पत्नी अविनेन्द्र, अरुण कुमार और पीयूष मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बच्चों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...