मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा
अमरोहा, जुलाई 1 -- डिडौली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा निवासी पूर्व प्रधान इनामुल हसन के बेटे फैजान की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों शमूम उर्फ घोड़ा और वसीम पुत्रगण अकबर उर्फ नवाब जान उर्फ लल्ला के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित फैजान का आरोप है कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने न्यायालय में प्रचलित एक अभियोग में गिरफ्तारी से बचने के लिए आधार कार्ड में पिता का नाम बदलकर कई वर्षों तक गांव में निवास किया। पुलिस ने तीन अप्रैल को धोखाधड़ी के मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब 18 दिन जेल में रहने के बाद दोनों जमानत पर रिहा हो गए। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद से दोनों गांव के लोगों को यह कहकर धमका रहे हैं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.