मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में दो पर केस दर्ज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- पसगवां। पसगवां थाना क्षेत्र में रास्ते में रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम भीखमपुर निवासी राजबहादुर यादव की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 14 जुलाई को वह पसगवां से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खखरा-बरगवां रोड पर नई बस्ती थाना मैगलगंज निवासी सुदर्शन पुत्र रघुनाथ व रघुनाथ पुत्र रिक्खीलाल ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पसगवां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.