हरिद्वार, जून 6 -- थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित सागर पुत्र मान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि फल के छिलके लेने गए युवक के साथ पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर रेहड़ा चढ़ाने का प्रयास किया गया। शिकायत दर्ज कराने जाते समय भी रास्ते में युवक और उसके परिजनों से मारपीट की गई। फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- युवक को मारपीट कर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...