शामली, मार्च 15 -- थाना कांधला क्षेत्र के मोहल्ला खेल की रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत में खुशनुमा पत्नी शमशीर ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे खेल निवासी रहीस पुत्र नामलूम और उसके दो बेटों सुफियान व फैसल ने उसके बेटे अजहर के साथ मारपीट की तथा गाली-गलौच की। आरोप है कि आरोपियों ने अजहर को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.