मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, युवक ने थाना में लगाई गुहार
मुंगेर, मई 29 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
आवेदन का विवरण गोविंदपुर निवासी अभिषेक कुमार ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि, उसके जीजा रंगीला यादव गांव में रहकर खेती-बारी करते हैं। करीब ढाई माह पूर्व गांव के गोरेलाल यादव के साथ उनका विवाद हो गया था। आरोप है कि, उसी दौरान गोरेलाल यादव ने रंगीला यादव के साथ बेरहमी से मारपीट की और सिर पर बड़ा पत्थर मार दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने मामले में कार्रवाई की थी।
धमकियों का सिलसिला आवेदन में कहा गया है कि, थाना में गवाही देकर लौटने के बाद से आरोपित पक्ष के लोग लगातार केस उठाने का दबाव बनाने लगे तथा जान से मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.