हरदोई, जून 29 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम विल्सर में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम विल्सर निवासी भोंदे उर्फ रतन सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह की तहरीर के अनुसार 25 जून की शाम करीब सात बजे गांव के कृष्णा पुत्र विमलेश अग्निहोत्री उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर कृष्णा ने रविकांत पुत्र संतराम तिवारी, शशिकांत पुत्र संतराम तिवारी और अनुराग पुत्र भानुप्रताप उर्फ छोटे भइया तिवारी के साथ मिलकर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ह...