मारपीट व जान से मारने की दी धमकी, थाना में दिया आवेदन
खगडि़या, जून 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नयागांव पचखुट्टी गांव की महिला मेयरानी देवी ने पुलिस को आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाना में आवेदन दिया है। इधर थाना में दिए गये आवेदन में बताया गया है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बेटी के साथ खेत देखने गई थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। पीड़िता ने आवेदन में यह भी कहा है कि आरोपितों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है, जिससे परिवार भय के माहौल में जी रहा है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.