सीवान, फरवरी 20 -- बसंतपुर,ए. स।अरविन्द सिंह समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए बसंतपुर थाना क्षेत्र के विठूना गांव की महिला पूनम देवी ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में महिला ने बताया कि 16 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे अरविन्द सिंह उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर शाम में सबक सिखाने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे अरविन्द सिंह, दामोदर सिंह, गोलू कुमार उर्फ सुशील कुमार और गुड्डू सिंह हथियार लेकर घर पहुंचे। आरोप है कि दामोदर सिंह के उकसावे पर अरविन्द सिंह ने फरसा से जानलेवा वार किया, हालांकि वह दरवाजे के पीछे छिपकर बच गईं। इस दौरान कुल्हाड़ी के वार में अरविन्द सिंह स्वयं घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.