अलीगढ़, अप्रैल 5 -- खैर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में हुई मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धर्मपुर निवासी बसंल पुत्र सुरेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 फरवरी को नामजद आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए और मारपीट करते हुए उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पीड़ित के अनुसार घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, इसके बावजूद वह काफी समय से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा था। प्रशिक्षु आईपीएस सम्यक चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने गांव के पुनीत, प्रदीप, हरेन्द्र, अंकित, कालू, अर्जुन, नरायन, प्रदीप पाल सिंह, सतीश सिंह, नवीन, प्रवीन, पुष्पेन्द्र, राजेन्द्र और सौरव समेत 15 नामजद तथा 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खैर ...