मारपीट व जातिसूचक गाली देने के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
पाकुड़, मई 15 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर पुलिस ने गुरुवार रात को एससी-एसटी एक्ट के नामजद आरोपित खांपुर निवासी अंसारुल शेख को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को शुक्रवार स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया गया। आरोपित के खिलाफ 24 फरवरी 2026 को वादी बुधवा पहाड़िया धनुषपूजा गांव निवासी ने जाति सूचक गाली देने तथा मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बीते रात को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस घटना में कुल तीन आरोपित अंसारुल शेख, होदा भद्रा तथा आजफर शेख के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। यह भी पढ़ें- दरौंदा में मारपीट का आरोपित गिरफ्तार जिसमें से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.