मारपीट व छेड़खानी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट पहुंचे प्रमुख
घाटशिला, सितम्बर 2 -- घाटशिला। मुसाबनी प्रखंड प्रमुख सह आजसू नेता रामदेव हेंब्रम ने पत्नी के साथ 6 अगस्त 2026 को कथित मारपीट व छेड़खानी के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। मंगलवार को प्रमुख अपनी पत्नी के साथ घाटशिला न्यायालय पहुंचे। उन्होंने मामले में न्याय की मांग को लेकर न्यायालय में आवेदन दिया है। बताया गया कि घटना के दिन ही ग्रामीणों द्वारा मामले को लेकर जादूगोड़ा थाना एवं जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया गया था। अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने और पूछताछ के लिए पुलिस के घटनास्थल या पीड़ित परिवार के पास नहीं पहुंचने से नाराजगी जताई गई है। उन्होंने न्यायालय से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.