समस्तीपुर, मार्च 13 -- सरायरंजन, निसं। थाना क्षेत्र के रायपुर टारा में एक विवाहिता के साथ मारपीट एवं छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर पीड़िता के लिखित बयान पर सरायरंजन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें पीड़िता ने कहा है कि उनके पति प्रदेश में रहकर काम करते हैं। वहीं उसके देवर की बुरी नजर उन पर हमेशा लगी रहती है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। उसका देवर जबझ्रजब घर में दारू पीकर आता है तो उसका हाथ पकड़ कर घर में बंद करना चाहता है। इससे उसके जान माल का खतरा हमेशा बना हुआ है। इस तरह की घटना को लेकर कई बार पंचायत भी हुई है। पर वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.