देवघर, मार्च 10 -- थाना अंतर्गत अम्बाकलुआ नवाडीह निवासी निशु देवी पति ओमकार गोस्वामी द्वारा थाना में गाली-गलौज, मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें प्रमोद गोस्वामी, रविन्द्र गोस्वामी, पिंकी देवी, नरेश गोस्वामी, अनीता देवी करन गोस्वामी सहित 6 नामजद व 2 अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कराया गया है। बताया कि 4 मार्च को अभियुक्त हरवे हथियार से पहले से लैस होकर कुदाल व रड से मारकर उसे घायल कर दिया। उसे बचाने आई उसकी सास को मारकर घायल कर दिया। बताया कि इसी दौरान करण गोस्वामी ने खराब नियत से छेड़खानी करते हुए साड़ी ब्लाउज फाड़ दिया और उसे अर्धनग्न कर दिया। पांच भर का चांदी की सिकड़ी नोंच लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...