मुरादाबाद, मार्च 2 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कुछ आरोपियों पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, जहां से आदेश के बाद भगतपुर पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के मुताबिक 8 फरवरी को दिन में करीब दस बजे उनका बेटा रास्ते से जा रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही कुछ आरोपी उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज करने लगे व विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शोर सुनकर वह अपने बेटे को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे, बाद में कान का कुंडल भी जबरन खींच लिया गया। महिला के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.