देवघर, अप्रैल 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के नंदन पहाड़ स्थित आस्था नगर में मारपीट, गाली-ग्लौज और 10 हजार रुपए की छिनतई मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामला 8 अप्रैल 2026 की रात का बताया गया है। पीड़ित दिनेश लाल, पिता स्व. दामोदर लाल, निवासी नंदन पहाड़ आस्था नगर, शिल्प ग्राम के पीछे ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही मुकेश चौधरी उर्फ मुकेश सिंह ने चार-पांच अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर उनके पुत्र के साथ मारपीट की और विरोध करने पर उन्हें भी निशाना बनाया। पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने उनके पुत्र की जेब से 10 हजार रुपए भी छीन लिए। साथ ही चार चक्का गाड़ी को लेकर अंजाम बुरा होने व मोहल्ले में रहने के लिए उसके इशारे पर रहने की धमकी दी। आरोप है कि दबंगई दिखाते हुए आरोपियों ने जान मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपों...