सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- चोरौत। चोरौत- साहरघाट पथ में मुसहरी चौक के पास दस बजे रात में साईकिल सवार युवक के साथ, मारपीट कर रुपए,सोने की हनुमानी तथा साईकिल छिनतैई करने के मामले में चार आरोपियों को चोरौत पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है। चोरौत उत्तरी पंचायत के चोरौत गांव निवासी राहुल चौपाल ने चोरौत थाना में एफआईआर दर्ज कराया था। राहुल ने एफआईआर में बताया कि 25 मार्च को वे 10 बजे रात में साहरघाट से चोरौत आ रहा था, इसी दौरान मुसहरी चौक के पास चार पांच लोगों ने साइकिल रोककर मारपीट करने तथा पास में रखे 4,500 चार हजार पांच सौ रुपए नगद व गले में पहनें सोने की हनुमानी तथा साईकिल छिन लिया। बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चोरौत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपीयों को गिर...