बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरबीघी गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और छिनतई का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़ित सुखो महतो के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे गांव के ही तीन की संख्या में लोगों ने उनके घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं सौरभ कुमार ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अंत में पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 196/26 दर्ज करा कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.