जमुई, मार्च 7 -- झाझा, निज संवाददाता घर पर धमक कर मारपीट करने तथा बक्सा से जेवर व नकद निकाल ले जाने के आरोप का एक मामला दर्ज हुआ है। इस क्रम में झाझा थाना के अलकजरा के टिंकू यादव ने योगेंद्र साह एवं उनके पुत्र शोभित,रोहित व सुनील एवं राहुल साव को आरोपित करते हुए बताया है कि बीते मंगलवार को उक्त लोग हरवे हथियार लिए धमक कर मारपीट करने लगे थे तथा गले से चांदी की चेन एवं बक्सा तोड़कर बीस हजार नकद व सोने-चांदी का जेवर ले लिया था। बता दें कि इसके पूर्व योगेंद्र साव द्वारा भी एक मामला दर्ज कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...