अररिया, फरवरी 4 -- पलासी( ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के मालद्वार वार्ड नंबर 11 निवासी रामकृष्ण साह ने बांस काटने के विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में आठ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में राजकुमार साह, रवि कुमार साह उर्फ शोभाकांत साह, मिथुन कुमार साह, मनीष कुमार साह, लखन लाल साह सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। घटना बीते मंगलवार की है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि बीते मंगलवार पूर्वाह्न उक्त नामजदों ने उनके जमीन पर लगे बांस काट रहे थे, मना करने पर उक्त लोगों द्वारा अपशब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दिया गया। इस क्रम में बचाने आये भतीजा सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ भी बुरी तरह मारपीट करने लगा। साथ ही धारदार हथियार से प्रहार कर कई लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.