देवघर, जनवरी 5 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के जाखा मोहनपुर गांव में मारपीट व छिनतई की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गुड्डू पंडित ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह अपने गांव में एक संबंधी के घर गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही अमरिका पंडित और सुनील पंडित वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से 1600 रुपए निकालकर छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना जसीडीह थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.