भदोही, अप्रैल 20 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में मारपीट और गाली देने के मामले में पुलिस आधा दर्ज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है। उक्त गांव निवासी प्रमोद कुमार सरोज ने सुरियावां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्ष के लोग गाली देते हुए घर पर चढ़ आए। मारपीट करने के साथ ही तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। आए दिन मिल रही धमकी से पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। ऐसे में मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाए। उधर, मामला संज्ञान में आते ही पुलिस महिला समेत आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.