जमशेदपुर, जुलाई 16 -- जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या का प्रयास और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में नामजद आरोपी पति रोशन सिंह और ससुर दीदार सिंह से पूछताछ कर उनका पक्ष दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुराना सीतारामडेरा निवासी सुनीता कौर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि 12 जुलाई को पति और ससुर ने गाली-गलौज करने के बाद पानी की बोतल से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। घटना के बाद उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। यह भी पढ़ें- पति और ससुर पर मारपीट व गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी दर्ज पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर रही है। जांच में आ...