गंगापार, मार्च 27 -- गुरुवार को सुबह अखरी शाहपुर गांव में एक पक्ष के घर पहुंच मारपीट करने वाले आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस ने लिखापढ़ी दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। उक्त गांव के मुरलीधर बिन्द ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 26 मार्च को सुबह आठ बजे के लगभग खेत में कार्य कर रहा था, इसी बीच पड़ोस के राजेन्द्र प्रसाद, जब्बर, घनश्याम, राम निवास, रविकांत, अवधेश कुमार, मनीष कुमार, राजेश्वर लाठी डंडे व फरसा लेकर खेत पहुंच गाली गलौज करने लगे। चीख पुकार सुन जब उसका भतीजा अमित कुमार, बहू गीता देवी, पत्नी सोनी बचानें पहुंची तो सभी को लाठी डंडे से पीट कर अधमरा कर दिया। मारपीट करने के बाद सभी लोग उसके पुराने कच्चे मकान के पास पहुंच उसे तोड़ दिए, छज्जा गिरा दिया। शोरगुल सुन जब ग्रामीण बचाने पहुंचे तो दबंगों ने सभी को गाली देकर भगा दिया। मारपीट...