लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगांव निवासिनी फूलमती पत्नी रामशरण ने गांव के ही विपक्षी सनी व अनन्हे के विरुद्ध मारपीट व एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज करवाया है। वादिनी का आरोप है कि उसका पति रामशरण खेत से चारे के लिए अगौला लेकर अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा तभी घर के सामने विपक्षी जा रहे थे। विपक्षियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए लात, घुसों, लाठी एवं डंडों से मारा व पीटा है। जब वह बचाने गई तो उसको भी धक्का दे दिया। जिससे वह नाली में गिर गई दोनों पति-पत्नी को चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.