मधुबनी, मार्च 30 -- हरलाखी,एक संवाददाता। मारपीट व आर्म्स एक्ट मामले में एक फरार नामजद आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान बासोपट्टी निवासी गोलू महतो के रूप में हुई है। हालांकि मामले में नामजद अन्य कई आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। करीब एक वर्ष पूर्व आरोपित अपने कुछ साथियों के साथ देसी कट्टा व चाकू लेकर हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव निवासी किशोरी साह के पुत्र सुंदर साह के घर मारपीट करने पहुंचा था। मारपीट के दौरान कुछ ग्रामीण ने वहां जुट गए। ग्रामीणों के भय से सभी आरोपित भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भागने के दौरान आरोपितों का दो बाइक भी घटना स्थल पर छूट गया। जिस बाइक से एक देसी कट्टा व चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.