मारपीट व आर्म्स एक्ट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- भागनबिगहा थाना पुलिस ने मारपीट और आर्म्स एक्ट के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहुई प्रखंड के भंडारी गांव निवासी विकास यादव और श्रीराम बिगहा निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व से मामला दर्ज था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.